फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बुजुर्ग महिला का बेरहमी से कत्ल, इस हाल में पड़ा मिला शव

Sat, 12 May 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद जिले में बुजुर्ग महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। खून से लथपथ उसका शव आंगन में पड़ा मिला। पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद मानकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। 

शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्राना निवासी 72 वर्षीय राजेश्वरी देवी का शव शनिवार को घर के आंगन में पड़ा मिला। वो अपने घर में अकेले रहती थीं। घटना की जानकारी सुबह 10 बजे हुई जब दूधिया दूध देने घर पर पहुंचा। 
विज्ञापन

आंगन में पड़ा था खून से लथपथ शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवाज लगाने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दूथिया ने दरवाजा खोला। सामने आंगन में खून से लथपथ शव को देख उसकी चीख निकल गई। 

हत्या की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंच कर बारीकी से घटना की जांच की और नमूने लिए। हत्या की खबर लगते ही उनकी बेटियां चीख पुकार करती हुई घर पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

युवक को लिया हिरासत में

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम  के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे पुलिस प्रथमदृष्टया संपित विवाद मान कर चल रही है। 

पुलिस के अनुसार अगर महिला की लूट के उद्देश्य से हत्या होती तो जो स्वर्ण आभूषण पहने थी और घर में जो सामन रखा है, बदमाश लूट ले जाते, लेकिन उन्होंने आभूषणों को छुआ तक नहीं है। 

इससे साफ होता है कि महिला की संपित्त विवाद या पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। एसएसपी राहुल यादुवेंद्र, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार राहुल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें