फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में रविवार को छोटे भाई ने बड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। परिवार में हत्याकांड के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली वृंदावन के गांव फैंचरी में छोटे भाई धांसू ने बड़े भाई संजय उर्फ बबलू पुत्र जसवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि मृतक के एक गोली कमर से जांघ में लगी है और एक बाएं कंधे में लगी है। घर में हुई हत्याकांड की वारदात से सनसनी फैल गई। हत्या की खबर पुलिस को दी गई।

सूचना पर जैंत पुलिस पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हत्याकांड के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हत्या के कारण गांव में माहौल गर्मा गया। क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी ने बताया कि बबलू की गोली लगने से मौत हो गई है। प्रथम दृष्ट्या धांसू अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था।

बीच-बचाव में आए बड़े भाई बबलू को छोटे भाई ने गोली मार दी, जिससे बड़े भाई बबलू की मौत हो गई है। माहौल शांत है। फिलहाल आरोपी छोटे भाई धांसू की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें