आगरा में भगवान टाॅकीज चौराहे से 15 वर्षीय साली का उसके ही जीजा ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो वे दहशत में आ गए। इसके बाद जब पता चला कि अपहरण करने वाला कोई और नहीं उनका दामाद ही है, तो हैरान रह गए। इसके बाद घरवालों ने आरोपी से बात की, तो उसने साली को मुक्त करने के एवज में एक लाख रुपये की डिमांड रख दी। इतना ही नहीं रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले में पीड़ित पिता ने थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है।