फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने की जीजा पर फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (एका)। गांव रामपुर में दंगल देखने गए जीजा-साले के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद साले ने फायरिंग कर दी। गोली आरोपी के बहनोई और मौके पर मौजूद एक संत को लगी। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी तमंचे को हवा में लहराते हुए फरार हो गया। घायलों को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी विवेक बघेल की बहन को चार साल पूर्व गांव का ही शैलेंद्र भगाकर ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ विवाह कर लिया। इस विवाह से विवेक नाखुश था और विवेक शैलेंद्र से रंजिश मान रहा था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को गांव रामपुर में दंगल का आयोजन किया गया था।
इसका उद्घाटन मुस्तफाबाद से मंहत जगदीश सिंह ने किया। यहां दंगल देखते समय विवेक और शैलेंद्र के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़े को शांत कराने की कोशिश लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान विवेक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में शैलेंद्र के पेट और महंत जगदीश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

इस बीच शैलेंद्र हथियार को हवा में लहराते हुए मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि शैलेंद्र और जगदीश को गोली लगी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें