फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल वालों ने किया बेइज्जत... तो जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, साली गिरफ्तार; पढ़ें पूरा मामला

Mon, 22 Jul 2024 10:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ससुराल वालों ने बेइज्जत किया तो जीजा ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामले में पुलिस ने साली को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नीम के पेड़ पर लटककर जीजा ने जान दे दी। परिजन ने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


20 जुलाई को फतेहाबाद थाना क्षेत्र के जगराजपुर गांव में पति-पत्नी में विवाद हो गया था। पत्नी घायल हो गई थी। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। महिला के मायके वालों ने युवक के परिजन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रताड़ित होकर पति अंकित पुत्र ओमप्रकाश ने आत्महत्या कर ली थी। 

मृतक के परिजन की तहरीर पर चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साली खुशबू पुत्री रामसेवक निवासी कल्लूपुरा थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से निरीक्षक अपराध पुरुषोत्तम पाल व महिला उपनिरीक्षक शिवानी के द्वारा गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया है। वहीं तीन लोग अभी उसमें वांछित चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें