फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गई शादी: लग्न समारोह में नहीं पिलाई शराब, लड़की वालों ने दी धमकी- अब बरात लाओगे तो लाठी-डंडों से पीटेंगे

Mon, 27 Feb 2023 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पूरी कहानी सुनी, तो मामला सामने आया। 26 फरवरी को की गईं शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। शादी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल क्षेत्र के गांव में लोग बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद लड़की वाले थाने पहुंच गए। यहां जब पूरा मामला खुला, तो पुलिस भी हैरान रह गई। जहां एक ओर लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर बरात न आना बताया, तो लड़का पक्ष ने कहा कि लग्न समारोह में शराब न परोसने पर लड़की वालों ने धमकी दी थी, कि बरात लेकर आओगे, तो लाठी-डंडों से पीटेंगे। इसी डर की वजह से बरात लेकर नहीं पहुंचे। 

26 फरवरी को आनी थी बरात 

कागारौल क्षेत्र के गांव की युवती शादी का रिश्ता मथुरा के बरसाना क्षेत्र से तय हुआ। 26 फरवरी को बरात आनी थी, लेकिन वर पक्ष के लोगों ने इन्कार कर दिया। इससे परेशान कन्यापक्ष ने मामले की शिकायत थाने में की। अतिरिक्त दहेज की मांगने का आरोप लगाया है। कन्यापक्ष का कहना है कि रिश्ता तय होने के समय जो बात तय हुई थी। उसके मुताबिक लड़के पक्ष के घर पर जाकर 24 फरवरी को लग्न टीका चढ़ा आए थे। 26 फरवरी को शादी होनी थी। इसी बीच वरपक्ष ने शादी के मना कर दिया। 

विज्ञापन

 

दहेज की मांग का आरोप 

लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना कागारौल में तहरीर दी है। बताया कि काफी मिन्नतें करने के बाद भी लड़का पक्ष के लोग नहीं माने तो उन्होंने अपना सामान वापस मांगा। आरोप है कि वरपक्ष ने सामान देने से मना करते हुए गोली मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें - खौफनाक: केबिन पर युवक को लटकाकर हाइवे पर दौड़ा कैंटर, फिर चालक ने किया कुछ ऐसा..., दर्दनाक मौत

ये कहना है लड़का पक्ष का 

 वहीं, लड़का पक्ष का कहना है कि टीका चढ़ाते समय शराब नहीं पिलाने से लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और शादी करने से उन्होंने ही मना कर दिया। लड़का पक्ष का कहना है कि वे शादी के लिए तैयार हैं। आरोप है कि लड़की वालों ने ही बरात लेकर आने पर लाठी-डंडों से पीटने की धमकी दी है। वे तो थाने में भी शादी के लिए तैयार हैं। वहीं देर रात तक दोनों तरफ के लोग मामले को सुलझाने में लगे रहे।

जांच कर रही पुलिस 

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कागारौल सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया है कि लड़की पक्ष से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें