फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: बिजलीघर के पास टूटे पड़े नाले, पैर फिसला और गिर गए दो बच्चे; इस तरह बचाई गई जान

Tue, 22 Aug 2023 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

स्मार्ट सिटी आगरा का हाल बेहद गजब का है। यहां सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है। ऐसा ही मामला सामने आया बीते दिन, जब पिता के साथ श्यामजी मंदिर से लौट रहे दो बच्चे पैर फिसलने से नाले में गिर गए। ये देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। दो युवकों ने तुरंत ही नाले में घुसकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
नाले से बच्चों को निकालते हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सात दिन के अंदर काजीपाड़ा नाले पर टूटी पुलिया की वजह से चौथी बार हादसा हुआ है। सोमवार को बल्केश्वर से श्यामजी मंदिर से लौट रहे दो बच्चे पैर फिसलने से नाले में गिर पड़े। दुकानदारों ने उन्हें निकाला। एक बच्चे के पेट में नाले का गंदा पानी भर जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे इलाकाई लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन

 

यहां की है घटना 

यह नाला जी-20 आयोजन से पहले नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कचरा जम जाने के कारण खोद दिया था। इन सात महीनों में खोदी गई पुलिया का निर्माण नगर निगम नहीं करा सका है। बल्केश्वर निवासी राजकुमार खंडेलवाल सोमवार को कैलाश मेले की छुट्टी में अपने दो बच्चों अंकित और अंशू को छीपीटोला के श्यामजी मंदिर ले गए थे। लौटते समय बिजलीघर चौराहे पर शिवाजी मार्केट के सामने खुले नाले में दोनों बच्चे गिर गए।

ये भी पढ़ें -  UP: बहू ने संबंध नहीं बनाए तो ससुर बना हैवान, पति की धमकी- घर में रहे बात; फिर जो हुआ नहीं था किसी को अंदाजा

 

दुकान पर बैठे युवकों ने बचाए बच्चे

सामने दुकान पर बैठे सुनील और शाहरुख कुरैशी ने दोनों को निकाला। तब तक अंकित के पेट में नाले का गंदा पानी भर गया। उसे भर्ती कराना पड़ा। इस घटना से दुकानदारों के साथ काजीपाड़ा के लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है।


ये भी पढ़ें -  Agra News: जोंस मिल के लिए जिलाधिकारी की रोक बेअसर...,हो रहे अवैध निर्माण

 

विज्ञापन

लोहे का जाल रखेगा निगम

नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि काजीपाड़ा नाले की पुलिया नाला चोक होने पर तोड़ी गई थी, जिसकी सफाई के लिए अधिशासी अभियंता ने लोहे का जाल बनाकर रखने का प्रस्ताव दिया है। यहां आरसीसी की जगह लोहे का जाल रखेंगे, ताकि नाले के नीचे जमा कचरे की सफाई हो सके। प्रस्ताव अभी मंजूर नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें