कासगंज के गंजडुंडवारा में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण का दीप जलाकर शुभारंभ करते पटियाली के विधाय
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। विकास खंड परिसर में नव निर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रधानों को उनके दायित्व एवं ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में प्रधानों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
पटियाली विधायक ने कहा कि प्रधानों का दिया जा रहा प्रशिक्षण उनके लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी और दायित्वों को समझे। सभी प्रधान बिना भेदभाव के गांव का सर्वांगीण विकास करायें। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गांव के पात्रों तक पहुंचाएं, कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न रहे। गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि संचारी रोगों से निबटने के लिए गांव में सफाई एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करायें। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रधानों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार सिंह, सीमा चौधरी, रामप्रकाश चौहान ने पंचायत समितियों का गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी राजकुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान रीना देवी, प्रेमवती, अफसाना बेगम, नजिस खानम, पुष्पा रानी, ऊषा, अरविंद, महावीर, ओमकार, सुमनलता, सुनीता आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।