जेवरात न देख भड़की दुल्हन
गांव धवा की युवती से फिरोजाबाद के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी शाहिद का निकाह तय हुआ था। शुक्रवार को शाहिद अपनी बरात लेकर गांव धवा आ गया। यहां कन्या पक्ष ने बरात की खातिरदारी की। निकाह से पूर्व दूल्हा पक्ष ने कन्या के लिए जोड़ा भेजा। कन्या पक्ष का आरोप है कि निकाह के जोड़े के साथ जेवरात नहीं थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर गांव में हंगामा होने लगा। जब मामला बढ़ा तो युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में पुलिस के समक्ष आपसी समझौता हो गया।
ये भी पढ़ें - UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त