फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार

Thu, 16 Feb 2023 05:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विदाई की सजी-धजी कार में उसे परीक्षा केंद्र तक दूल्हा और ससुराल के अन्य लोग लेकर आए, तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक दुल्हन शादी के बाद विदा होकर सुसराल न जाकर सीधे अपने स्कूल 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंची। इस दौरान दूल्हा सहित अन्य बराती तीन घंटे तक उसका इंतजार करते रहे।

सुबह पड़े थे सात फेरे

बरौली अहीर के सेमरी की रहने वाली आशा कुशवाह की 15 फरवरी को बरात आई थी। आज सुबह सात फेरे पड़ने के बाद दूसरी पारी में उसकी 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा थी। अब विदा होकर वह ससुराल चली जाती, तो परीक्षा छूट जाती। वहीं विदाई का मुहूर्त भी निकला जा रहा था। किसी बात की भी परवाह किए बिना आशा ने साफ कह दिया कि वह बिना परीक्षा दिए ससुराल नहीं जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षित होने की जिदः सात फेरे लेने के बाद दसवीं की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने रखी थी ये शर्त

दुल्हन की जिदे के आगे झुके घराती और बराती

दुल्हन की जिद के आगे घराती और बराती दोनों ही झुक गए। अंत में नई नवेली दुल्हन को परीक्षा दिलाने के लिए बीआरआई इंटर कॉलेज, बिलहैनी आना पड़ा।

ये भी पढ़ें - Funny Jokes: पत्नी ने टीवी तोड़ दिया, बताई पति की गलती..., वजह जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परीक्षा केन्द्र पर अलग ही नजारा 

माथे पर ताजा सिंदूर, हाथों में मेंहदी और कलाई में कंगन पहने सजी-संवरी नई नवेली दुल्हन गुरुवार को परीक्षा केंद्र में आकर्षण का केंद्र रही। मायके से विदा होकर ससुराल जाने से पहले उसने बोर्ड परीक्षा दी। विदाई की सजी-धजी कार में उसे परीक्षा केंद्र तक दूल्हा और ससुराल के अन्य लोग लेकर आए। परीक्षा समाप्त होने तक दूल्हा सहित अन्य बराती उसका इंतजार करते रहे।


ये भी पढ़ें - भूख हड़ताल पर 'शिव-पार्वती': ताज में चादर पोशी और कव्वाली पर रोक लगाने की मांग, बोले- इसकी अनुमति नहीं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें