रात में 12 बजे के बाद दुल्हन ने सास के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद दूल्हे को भी बंद कर दिया। फिर आंगन की दीवार फांद कर भाग गई। कुछ ही देर बाद सास की नींद खुली तो दुल्हन को कमरे में नहीं पाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर वह बाहर से बंद था। बेटे को आवाज लगाई तो उसका भी कमरा बंद था। इस पर 112 नंबर पर कॉल किया।
दुल्हन का नहीं लगा सुराग
पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन की तलाश में कोठी मीना बाजार से लेकर बस एवं रेलवे स्टेशन सभी जगह की खाक छान मारी। दुल्हन का सुराग नहीं मिला। बुधवार को दुल्हन के परिवारीजन भी गोरखपुर से यहां आ गए। उन्होंने शाहगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
चौकीदार को धमकाया, गेट खुलवाया
आधी रात को दुल्हन को कॉलोनी के गेट से बाहर जाते देख वहां तैनात चौकीदार को शक हुआ। उसने गेट खोलने से मना कर दिया। दुल्हन से सवाल करने का प्रयास किया तो उसने चौकीदार को धमका दिया। इसके बाद वहां से निकल गई।
किसी के साथ जाने की आशंका
दुल्हन के गायब होने के 15 मिनट के अंदर ही दूल्हा और उसके परिवारीजनों ने कॉलोनी समेत आसपास का पूरा इलाका छान मारा। मगर, उसका सुराग नहीं मिल सका। जिससे आशंका है कि दुल्हन किसी के साथ वहां से गई है। पुलिस अब कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।