फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शादी के 10 दिन बाद दुल्हन की साजिश फंस गया पति, लगा लाखों रुपये का झटका 

Thu, 31 Mar 2022 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शादी के 10 दिन बाद पति को बड़ा धोखा मिला। दुल्हन ने उसे अपनी बातों में फंसाकर भाई को 1.50 लाख रुपये दिलवाये और उसके बाद घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गई। अब पति ने कोर्ट की शरण ली है। 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था। नई दुल्हन के व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया था, लेकिन किसी को पता नहीं था कि साजिश कुछ और ही है। 10 दिन बाद जब दुल्हन ससुराल से जेवर लेकर चली गई, तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। पुलिस से शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और अन्य आरोप में परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वादी के बयान के लिए पत्रावली पर 17 अप्रैल की तारीख नियत की है।

कोर्ट की शरण में पहुंचा पति 

बल्केश्वर निवासी अमित गुप्ता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा कि उसकी शादी 15 सितंबर 2021 को प्रिया निवासी फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी आर्य समाज मंदिर में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद प्रिया का भाई सचिन घर आया। उसने कहा कि प्रिया के पिता जेल में हैं। उनकी जमानत के लिए डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता है। श्रीयश मित्तल के आश्वासन पर उन्होंने सचिन को रुपये दे दिए।

विज्ञापन

पुश्तैनी जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन 

पत्नी भी भाई के साथ पुश्तैनी जेवरात लेकर चली गई। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अमित ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और अन्य आरोप में पत्नी प्रिया, उसके भाई सचिन, प्रिया की मौसी रूपमती, श्रीयश, लाखन के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। सीजेएम ने परिवाद के रूप में दर्ज करा वादी के बयान के लिए पत्रावली पर 17 अप्रैल की तिथि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें