फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़ 5.50 लाख के जेवर नकदी किए चोरी

विज्ञापन
बेवर में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर/नवीगंज। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में चोरों ने एक सेवानिवृत्त सैनिक सहित दो लोगों के घरों ताले तोड़ दिए। चोर घरों से करीब 5.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। नवीगंज चौकी पर मामले में तहरीर दी गईं हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा निवासी बहादुर सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। शनिवार की रात वह घर के बरामदा में सोए हुए थे। तभी किसी समय घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखी करीब 90 हजार रुपये की नकदी और पांच तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। वहीं रविवार की रात ही चोरों ने गांव निवासी बलवीर सिंह तोमर के घर में चोरी की वारदात अंजाम दी।
चोर करीब 26 हजार रुपये की नकदी और ढाई तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जागने पर परिजनों को घर में हुई चोरियों की जानकारी हो सकी। सूचना पर नवीगंज चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बलवीर की छत पर पुलिस को खाली बक्सा आदि मिले।
विज्ञापन

दोनों वारदात को 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं पीड़ितों की ओर से नवीगंज चौकी पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें