फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के सेवा का नगला में घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर परिजन को पीटा और तोड़फोड़ की।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के सेवा का नगला निवासी ममता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मई की शाम करीब 7:30 बजे उनके दरवाजे पर कुछ लोग आकर गाली-गलौज दे रहे थे। देवर बंटी ने विरोध किया तो विवाद हो गया। वह बीच-बचाव करने गईं तो उनसे और उनके देवर के साथ मारपीट हो गई। 30 मिनट बाद फिर से सोनू, मोनू, प्रिंस, शिवम, बंसु, रोहित और अन्य लोग घर के अंदर घुसकर आ गए। उन्होंने सास दुलारी और बेटे को पीटा और घर का सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें