फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ब्रेड विक्रेता को बीच सड़क पर मारी गोली, भागते हुए दो हमलावरों को भीड़ ने दबोचा; मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजगंज के कहरई मोड़ बाइक सवार हमलावरों ने ब्रेड विक्रेता को गोली मार दी। गोली हाथ को छूते हुए कमर में जा लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान भीड़ ने भागते हुए दो हमलावरों को दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  कावेरी विहार फेज-2, कहरई मोड़ में बुधवार रात 3 बाइक पर आए 6 से अधिक युवकों ने ब्रेड विक्रेता अतुल यादव को गोली मार दी। गोली उसके हाथ से छूते हुए कमर में जा लगी। आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि अन्य भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बराैली अहीर निवासी अतुल यादव बेकरी का काम करता है। बाइक से माल सप्लाई करने जाता है। रात तकरीबन 9 बजे वह कहरई मोड़ आया था। बलवंत सिंह की हार्डवेयर की दुकान के पास खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि 3 बाइक पर 6 से अधिक युवक आए। इनमें से एक ने गोली मारी। गोली पहले अतुल के हाथ पर लगी, बाद में कमर पर। वह घायल होकर गिर पड़ा। यह देखकर आसपास के लोग और दुकानदार आ गए।

उन्होंने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया। दो को पकड़ लिया। उन्हें एकता चाैकी पर लेकर आए। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि अतुल ने पूछताछ में किसी से रंजिश से इन्कार किया है। हमले के पीछे की वजह पता की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हमला किसी और पर होना था। मगर, घायल युवक रास्ते में खड़ा हुआ था, उसे गोली लग गई। मामले में पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई। वह खुद को राहगीर बता रहे हैं। हालांकि पुलिस पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें