फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने आग में फंसे दो मासूमों की बचाई जान, साहस और समझदारी से टाला बड़ा हादसा

Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी थी आग, दहशत में परिवार के घर से बाहर निकले
  • कमरे में सोते रह गए थे दोनों मासूम, मोहल्ले के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला
विज्ञापन
साहस और समझदारी से टला बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नाहरगंज में रविवार सुबह एक घर में सिलिंडर में आग लगने पर घर के लोग बाहर निकल आए, लेकिन दो मासूम कमरे में फंस गए। बच्चों को फंसा देकर मोहल्ले के लोग मदद को आ गए। 
विज्ञापन


आग के बीच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में एक केबल कर्मी खलील ने जलता हुआ सिलिंडर घर के बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। युवकों के साहस को लोगों ने भी सराहा।


परिवार के लोग भाग खड़े हुए 

नाहरगंज निवासी शारदा देवी पत्नी अनूप रविवार सुबह 10 बजे रसोई में खाना बना रहीं थीं। अचानक गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। यह देखकर शारदा देवी शोर मचाते हुए बाहर भाग आईं। इसके बाद परिवार के छह लोग भी बाहर आ गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ढाई साल का ऋषभ और एक साल का नीलेश कमरे में सोते रह गए। इसी बीच मोहल्ले का खलील आया। उसने रस्सी बांधकर जलता हुआ सिलिंडर बाहर निकाल लिया। उधर, मोहल्ले के कुछ युवकों ने बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सिलिंडर पर पानी डालकर आग को काबू में किया। 

खलील ने दिखाई समझदारी 

लोगों ने सिलिंडर की आग को बुझाने के लिए उस पर गद्दा डाल दिया। मगर, इससे आग बुझने के बजाय और भड़क गई। इससे सिलिंडर फटने की आशंका पर अफरातफरी मच गई। तभी खलील आ गया। वह घर के अंदर घुसा। 

घर में एक रस्सी रखी थी। सिलिंडर में रस्सी फंसाई। इसके बाद सिलिंडर को बाहर खींचता हुआ ले आया। मैदान में सिलिंडर के आने पर पानी और मिट्टी डालकर आग को काबू में किया गया। खलील की समझदारी को सभी ने सराहा।

...तो बड़ा हादसा हो सकता था

मोहल्ले के लोगों का कहना था कि जिस घर में आग लगी, उसके आसपास कई मकान बने हैं। यदि सिलिंडर फट जाता तो कई मकान धराशाई हो जाते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें