फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: आगरा में पति-पत्नी की मौत, लाठियों का बाजार, मथुरा में बोरे में मिली लाश और एटा में धमाका

Tue, 24 Nov 2026 05:33 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ब्रज की पांच बड़ी खबरों में आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा बेहद डरावना रहा। यहां पति और पत्नी को पानी के टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एटा में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से सिलिंडर में भयानक विस्फोट हुआ। कासगंज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वहीं मैनपुरी के घिरोर में मार्कंडेय ऋषि मेले में लाठियों की जमकर लोगों ने खऱीददारी की। 
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- आगरा हादसा: पानी के टैंकर ने पूर्व सैनिक और पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा चौकी अंतर्गत अर्जुन नगर में जावित्री देवी हॉस्पिटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पानी के टैंकर ने यामाहा बाइक पर सवार एक पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई...पढ़ें पूरी खबर
Trending Videos

2- यूपी: मार्कंडेय ऋषि मेले में लाठियों का बाजार, 50 रुपये से 350 तक है कीमत; जानें क्यों खरीदते हैं लोग

आमतौर पर लाठी-डंडों का नाम सुनते ही लोगों के मन में लड़ाई-झगड़े और संघर्ष की तस्वीर उभरती है, लेकिन क्षेत्र के मार्कंडेय ऋषि आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में इन दिनों लाठी-डंडों की खूब चर्चा है। यहां बिकने वाली लाठियां किसी विवाद का हिस्सा बनने के बजाय बुजुर्गों का सहारा और पशुपालकों के लिए उपयोगी साधन बन रही हैं...पढ़ें पूरी खबर


 

3- कार्तिक पूर्णिमा 2026: हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान; कासगंज पुलिस रही अलर्ट

कासगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही जिले के लहरा, अल्लीपुर बरबारा, शहवाजपुर, हरि की पौड़ी एवं कादरगंज गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। माथे पर त्रिपुंड चंदन लगाए श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारे लगाए...पढ़ें पूरी खबर   


 

4- मथुरा: सिर और मुंह पर चोट के निशान, बोरे में बंद कर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में फेंकी लाश; पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है...पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

5- भयानक हादसा: घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलिंडर; 800 मीटर दूर तक बिखर गया मलबा

एटा के मिरहची  क्षेत्र के गांव खोजपुर में रात्रि करीब 11 बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिजली इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पास में रखा गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि मलबा 600 से 800 मीटर तक जा पहुंचा। पूरे गांव में दहशत फैल गई। परिवार के लोग बाल-बाल बचे, वहीं मकान के सामने लेटी पड़ोसी बुजुर्ग गीता देवी घायल हो गईं...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें