फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्रह्माकुमारियों ने कलश यात्रा निकाली

Sun, 03 Mar 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारियों ने कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

कुरावली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। कलशयात्रा में लोगों को भगवान शिव का संदेश दिया।

कलश यात्रा का शुभारंभ एसडीएम रामनारायण वर्मा एवं विवि की मुख्य संचालक बीके संगीता ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि जब-जब धरा पर अज्ञानता का अंधकार छा जाता है। तब-तब निराकार परमपिता परमात्मा शिव का दिव्य अवतरण भारत भूमि पर होता है। परमात्मा के इस अवतरण को हम महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम रामनारायण वर्मा ने कहा कि ब्रह्मा कुमारियों द्वारा विश्व में जो शांति का संदेश दिया जा रहा है। इसकी हम किसी से तुलना नहीं कर सकते हैं। इसके बाद परमात्मा शिव को भोग लगाकर ध्वजारोहण किया। कलश यात्रा निकालकर शिव संदेश दिया। कलश यात्रा बैदन टोला स्थित सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर जीटी रोड, घिरोर रोड, सदर बाजार होते हुए वापस सेवाकेंद्र पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें