फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 24 घंटे बाद आनी है बेटी की बरात... समीर दे रहा धमकी, डोली से पहले उठेगी अर्थी; दहशत में पीड़िता व परिवार

Wed, 22 Nov 2023 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में 24 घंटे बाद बेटी की बरात आनी है। इससे पहले समीर घरवालों को धमकी दे रहा है। कहा कि डोली से पहले अर्थी उठेगी। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया तो समुदाय विशेष के लड़के धमकी दे रहे हैं। वह रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों के साथ मारपीट की। कहा कि दरवाजे पर बरात आई तो अर्थी उठेगी। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। मामला थाने पहुंचा है। 

विज्ञापन


मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले यशपाल शर्मा ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता तय किया है। 23 नवंबर 2023 को उनके घर बेटियों की बरात आनी है। इससे पहले क्षेत्र के ही रहने वाले समुदाय विशेष के लड़के शादी तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर वह परिवार व रिश्तेदारों के साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि बरात आई तो उनके घर से अर्थी उठेंगी। इसके बाद से वह लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें