फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के टैंक में गिरकर मासूम की हुई मौत

विज्ञापन
28एमएनपी-22-शहर के मोहल्ला गोपाल नगर स्थित शौचालय का टैंक जिसमें गिरने से हुई बालक की मौत - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गोपालनगर में सोमवार की सुबह ढाई साल का अर्नब निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर गया। बच्चे को घर में न देख परिजन ने तलाश की। करीब 15 मिनट बाद बालक टैंक में अचेत मिला। आननफानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालनगर निवासी रवि चौहान सेना में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। सोमवार की सुबह उनके घर पर पत्नी लकी व मां मौजूद थी। ढाई वर्षीय पुत्र अर्नव खेल रहा था। परिजन के अनुसार खेलते हुए वह घर के बाहर निकल गया और गली में निर्माणाधीन मकान में चला गया। वहां उसका पैर फिसल गया और वह खुले शौचालय के टैंक में जा गिरा। इस बीच मां लकी और दादी ने जब अर्नब को घर पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की।
तलाश करते हुए परिजन निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो अर्नब को पानी से भरे टैंक में पड़ा देखा। आसपड़ोस के लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव घर पर था। परिजन पिता रवि और दादा सतेंद्र के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें