फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के ऊपर रखा कांच का गिलास, धमाके ने यूं ले ली छात्र की जान

Fri, 20 Oct 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरिहा (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गूलामई में पटाखा चलाने के दौरान किए गए खेल में छात्र की जान चली गई। छात्र पटाखे में कांच का गिलास रख कर आग लगा रहा था। वह चिंगारी देकर हटा ही था कि धमाके ने उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गूलामई निवासी मनोज उर्फ टिंकू (19) पुत्र मोहर सिंह बीए का छात्र था। मनोज दिवाली के बाद शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे घर के बाहर पटाखे के ऊपर कांच का गिलास रख कर चला रहा था। 

पटाखा में आग लगाने के बाद मनोज के हटने से पहले तेज धमाके हुआ और पटाखा फटने से कांच के टुकड़े सीधे मनोज उर्फ टिंकू के नाजुक अंगों में जा लगे। इसके चलते युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिजन उपचार कराने के लिए सीधे फिरोजाबाद की ओर दौड़े। जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर वापस ले गए। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और दिवाली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें