फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर से लापता हुए बालक को तलाश रहे थे घरवाले, तालाब किनारे दिखी शर्ट; गहरे पानी में ऐसे हाल में मिली लाश

Mon, 17 Apr 2023 08:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बालक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन व बालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कागरौल क्षेत्र के गांव बसेरी चाहर में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। बालक तालाब तक कैसे पहुंचा इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।  

विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे के बसेरी चाहर की है। 11 वर्षीय पवन पुत्र रवींद्र सिंह घर से बिना बताए घूमने गांव में चला गया। काफी देर तक वापिस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आस पास पड़ौस में हर जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बालक को तलाशते हुए परिजन गांव के तालाब के पास पहुंचे तो उन्हें किनारे पर उसकी शर्ट दिखाई दी। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में बालक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद उसका शव पानी में मिला। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें - सेक्स रैकेट: जिस होटल को एक माह पहले किया गया था सील वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने

घर का इकलौता बेटा था

मृतक के चाचा ऋषिपाल ने बताया है कि वह कक्षा चार का छात्र था। उससे बढ़ी एक बहन 15 वर्षीय तनु है। घर में एक बहन और एक भाई था। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मौत की सूचना पर एसआई योगेश पोरवाल पुलिस बल के साथ  पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कागारौल सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें