फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन साइट से खरीदी टी-शर्ट, 891 रुपये का किया भुगतान; इसलिए चुकाने पड़े 1.10 लाख रुपये

Mon, 04 Aug 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन साइट से टी-शर्ट खरीदना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। टी-शर्ट की कीमत वैसे तो 891 रुपये थी, जिसका भुगतान भी कर दिया, लेकिन बुजुर्ग को इसके लिए 1.10 लाख रुपये देने पड़ गए। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऑनलाइन साइट पर बुक कराई थी टी-शर्ट 
 आवास विकास सेक्टर-9 के निवासी समीर भटनागर ने बताया कि चाचा आनंद स्वरूप भटनागर ने 30 जून को ऑनलाइन साइट पर टी-शर्ट बुक कराई थी। पहले 891 रुपये का भुगतान भी किया था। कई दिनों तक ऑर्डर नहीं मिलने पर उन्होंने कंपनी की कर्मचारी विनिता से बात कर समस्या के बारे में बताया। इस पर उसने मुकेश नाम के युवक का नंबर दिया। 
विज्ञापन

हाउस अरेस्ट के बाद कर डाली ठगी
मुकेश ने प्रहलाद नाम के युवक से बात कराईं। चाचा से मोबाइल पर कुछ नंबर टाइप कराए। इसके बाद डराकर हाउस अरेस्ट कर लिया। दो खातों से 1.10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें