फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील, हटाई गईं कावड़ साज सज्जा की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रविवार की देर रात हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। प्रतिबंधित की जा चुकी कावड़ यात्रा के बावजूद जिले की सीमा से गुजर रहे कांवड़ियों पर रोक लगा दी गई है। सीमाओं को सील कर दिया गया है। कांवड़ सज्जा की बिक्री के लिए लगाई गई दुकानें भी सील की गई हैं। अधिकांश दुकानों को हटा दिया गया है। जगह-जगह पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने कावड़ यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद जिले से गंगाजल लेकर शिवभक्त गंतव्य की ओर जा रहे थे। सख्ती भी थोड़ी कम हो गई थी। रविवार की रात हुए हादसे के बाद से पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर रात भर विशेष अभियान चलाया गया। सोरों एवं लहरा गंगा घाट पर लगी साज सज्जा की दुकानें सील कर दी गईं। अधिकांश दुकानदारों को हटाया गया है।
पहले दिखाई होती सख्ती
हादसे के बाद लोगों में चर्चा थी कि काश पहले प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखा दी होती। प्रशासन ने औपचारिकता दिखाते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती तो कर दी थी लेकिन मजिस्ट्रेट कभी भी कार्रवाई करते दिखाई नहीं दिए तभी तो कावड़ियों के जत्थे गुजर रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद सख्ती बढ़ाई गई है। पांच बिंदु निर्धारित किए गए हैं। पहला सीमाएं सील हैं, दूसरा चौराहों पर पुलिस बल बढ़ाया गया है, तीसरा साज-सज्जा की दुकानें हटा दी गईं हैं, चौथा संबंधित थाना प्रभारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, पांचवा मैं स्वयं दिन-रात भ्रमण करता रहूंगा। आरके तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें