आगरा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। शीतगृह में आलू जमा कराने के लिए किसान बुकिंग कर सकते हैं। 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बुकिंग की जा रही है। किसान अनुमानित पैदावार के 85 फीसदी तक बुकिंग करा सकता है। किसान को शीतगृह में किस तिथि तक आलू जमा करना है। इसके बारे में जानकारी देनी होगी।
आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन सिंघल ने बताया कि किसान चाहे तो आलू की बुकिंग करा सकते हैं। डीएचओ अनीता सिंह का कहना है कि बुकिंग 14 फरवरी तक चलेगी। 15 से शीतगृह में आलू जमा होना शुरू हो जाएगा।
आलू किसान विकास समिति ने कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें सरकार की ओर से मिलने वाली भाड़े में सब्सिडी के लिए फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह वर्मा और प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि परिवहन भाड़े में किसानों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिला, लेकिन व्यापारियों ने फर्जी बिल लगाकर मंडी कर्मचारियों की मिलीभगत से सब्सिडी प्राप्त कर ली है। समिति इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग करती है।