आगरा जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा के साथ मुकदमे में नामजद सटोरियों की आवाज के नमूने पुलिस ने परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट सात दिन में आने की संभावना है।
इसके लिए इन सभी की आवाज के नमूने फिर से लिए जाएंगे। इसके लिए इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। श्याम बोहरा के साथ केस में 70 सटोरिए नामजद किए गए थे, इनमें श्याम बोहरा के परिवार के लोग भी शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त इसके साथ नोएडा में पकड़े गए सटोरिए भी हैं। सटोरियों की श्याम बोहरा से फोन पर जो बातचीत हुई, पुलिस ने उसकी वायस रिकॉर्डिंग निकलवा ली थी। इसे अलग-अलग किया गया।