फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेटीएम से बुक करें बस टिकट

Tue, 28 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी रोडवेज को कैशलेस बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश स्टेट रोडवेज एंड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (यूपीएसआरटीसी) ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। अब बसों का टिकट पेटीएम एप से भी बुक कराया जा सकेगा। इसके लिए यात्री को अपने स्मार्टफोन पर पेटीएम एप डाउनलोड करना होगा। यात्री अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। आगरा परिक्षेत्र में ये सुविधा जल्द शुरू होगी। 
विज्ञापन

रोडवेज ने बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। पेटीएम कंपनी से करार के बाद यह सेवा कुछ स्थानों पर शुरू कर दी गई है, जबकि आगरा परिक्षेत्र में जल्द ही इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। सुविधा शुरू होने से काउंटरों पर लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। टिकट बुक कराने पर उन्हें कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट कूपन मिलेंगे। एआरएम मोहनलाल ने बताया कि अब इंटरनेट के अलावा पेटीएम एप से टिकट बुक कराने की सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी। फिलहाल इस पर काम चल रहा है। 
अपनी पसंद की सीट करा सकते हैं बुक
यात्रियों को एप में बस बुकिंग ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद बोर्डिंग और डेस्टिनेशन पर जगह का नाम डालना होगा। यात्रा की तिथि चुनने के साथ ही यूपीएसआरटीसी की बसों की सूची आ जाएगी। यात्री अपने समयानुसार बस चुनने के साथ ही अपनी पसंद की सीट भी बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें