फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बड़े, खोटा निकला भोजन

Tue, 28 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
d - फोटो : foodnetwork.com
विज्ञापन
शहर के दो महंगे रेस्टोरेंट में पनीर और दही मिला सब स्टैंडर्ड
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने मार्च और अप्रैल माह में लिए थे सैंपल

आलीशान होटल और रेस्टोरेंट। खाद्य पदाथों के ऊंचे दाम। लेकिन क्वालिटी ‘जीरो’। बड़े नाम वाले इन होटल और रेस्टोरेंट में भी खोटा भोजन मिल रहा है। हाल ही में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। जांच में यह सैंपल फेल पाए गए हैं। एफएसडीए इस मामले एडीएम कोर्ट में मुकदमे की कार्रवाई की है। 
एफएसडीए के सूत्रों के मुताबिक, टीम ने 19 अप्रैल 2016 को फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन की किचन से पनीर का सैंपल लिया था। इस सैंपल को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया। जांच में पनीर का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाया गया है। इस पनीर में फेट की मात्रा तय मानकों से कम है। 
विज्ञापन

इसी तरह बाईपास स्थित प्रेम फूड कोर्ट से 29 मार्च 2016 को पनीर और दही का नमूना लिया गया था। जांच में यह भी सब स्टैंडर्ड पाया गया है। एफएसडीए की टीम ने जी थाल रेस्टोरेंट से भी पनीर और दही का नमूना भी 29 मार्च को लिया गया था। यह भी जांच में फेल हो गए हैं।

तीनों स्थानों से टीम ने सैंपल लिए थे। जांच में सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। तीनों मामलों में एडीएम सिटी कोर्ट में मुकदमे की कार्रवाई की गई है।
राम नरेश यादव, अभिहीत अधिकारी

हमारे यहां से टीम ने सैंपल तो कई बार लिए हैं, लेकिन कभी सैंपल फेल नहीं हुए। हम क्वालिटी का पूरा ध्यान रखते हैं। यदि सैंपल फेल हुआ तो उसकी दोबारा जांच के लिए आवेदन करेंगे। 
विज्ञापन

सरजू बंसल, स्वामी प्रेम फूड कोर्ट 


552 में से 220 नमूने फेल
आगरा। एफएसडीए की टीम ने वर्ष 2015-16 में करीब 2057 निरीक्षण किए और खाद्य पदार्थों के करीब 500 नमूने लिए। सैंपलों की जांच कराई गई तो इनमें से 210 सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक 84 दूध और दूध से बने पदार्थों के हैं। इसके बाद मीट से बने खाद्य पदार्थों के करीब 45 सैंपल फेल हुए हैं। 26 सैंपल मसालों के फेल हुुए हैं। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2016-17 में मई तक चले अभियान में करीब 515 छापे मारे गए। इनमें 52 सैंपल लिए गए। जांच में 11 सैंपल फेल हुए। यहां भी सर्वाधिक छह सैंपल दूध और दूध से बने पदार्थोँ के हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें