फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चंबल में मिला लापता युवक का शव, पिता बोले-प्रेमिका के रिश्तेदारों ने बेटे को मार दिया; पुलिस कर रही जांच

Sun, 28 Jan 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में लापता युवक का शव चंबल में मिला। पिता ने कहा कि प्रेमिका के रिश्तेदारों ने बेटे को मार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चंबल नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में 21 दिन से लापता युवक का शव चंबल नदी में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मां ने बेटे की मौत की खबर सुनी तो हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव पडुआपुरा का है। गांव निवासी कपिल पुत्र देशराज छह जनवरी की शाम से लापता था। परिजन ने गुमशुदुगी दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम को मध्य प्रदेश सीमा में भिंडवा गांव के नीचे चंबल नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात से शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी गई।

पिता देशराज ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। इससे नाराज लड़की के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या की है। उधर पुत्र की मौत की खबर सुनकर शनिवार की शाम को मां बिट्टा देवी की हालत बिगड़ गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें