फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीकरी के गुलिस्तान गेट के समीप मिला युवक का शव, माैत पर ये बोले परिजन; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 07:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुलिस्तान पार्किंग गेट के पास एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। माैत के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी के आगरा गेट मार्ग पर होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोक सिंह (पुत्र रामप्रसाद) निवासी ग्राम मालोनी खुर्द, थाना कौलारी, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। मृतक के भाई राकेश पुत्र रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोक सिंह एक अगस्त को घर से निकले थे। सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनका शव होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के पास पड़ा हुआ है।

परिजनों ने तहरीर में मृत्यु का कारण अज्ञात बताया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें