फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सत्संग के बीच पार्क में मिली लाश, नाक से बह रहा था खून; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sun, 13 Sep 2026 02:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कालिंदी विहार स्थित पेठा नगरी पार्क में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दाैरान पार्क में आयोजित सत्संग में पहुंचे श्रद्धालु भी घटना से दहशत में आ गए।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित पेठा नगरी पार्क परिसर में रविवार को सत्संग के बीच अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी महावीर सिंह ने बताया कि पार्क में हर रविवार साकार विश्व हरि का सत्संग होता है। रविवार दोपहर परिसर में अधेड़ का शव पड़ा मिला। इससे सत्संग में आए लोग दहशत में आ गए। पार्क में सुबह-शाम लोग दौड़ लगाने और खेलकूद के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही परिसर में नशेबाजों का जमावड़ा लग जाता है। लोगों का निकलना भी दुश्वार हो गया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव का एक तरफ से पिचका हुआ और नाक से खून निकल रहा था। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे में धुत युवक को पैर से ठोकर लगी और वह पत्थर पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें