फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन आज, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सहित कई मसलों पर हंगामे के आसार

Sat, 28 Sep 2019 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन
आगरा में नगर निगम सदन का 12वां अधिवेशन आज दोपहर तीन बजे से नगर निगम सभागार में होगा। इसमें पार्षदों द्वारा 18 सवाल पूछे गए हैं, जबकि 17 प्रस्ताव रखे जाएंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में गड़बड़ी और सड़क खोदाई के मामले में हंगामे के आसार हैं। मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में अधिवेशन में 11वें अधिवेशन के कार्यवृत्त की पुष्टि की जाएगी। 
विज्ञापन


ताजगंज को गंगाजल देने का सवाल भी

पानी की पाइप लाइन से फैक्टरियों को कनेक्शन, वार्डों में विकास कार्य, अवैध होर्डिंग्स, एलईडी स्ट्रीट लाइट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में यूजर चार्ज वसूलने, कूड़ा उठाने, दाखिला खारिज की प्रक्रिया समाप्त करने, ताजगंज वार्ड को गंगाजल देने में देरी, कमला नगर में नालियों को पाटने, ट्री गार्ड समेत पौधे लगाने, टोरंट द्वारा खोदाई और मुगल रोड पर जलभराव के सवाल उठाए जाएंगे।

निगम की बेशकीमती जमीन का खाली कराने का प्रस्ताव

घटवासन में नगर निगम की करोड़ों की जमीन खाली कराने, चंदन नगर में हाट मिक्स सड़क बनाने, मल्ल का चबूतरा में शमशान का सुंदरीकरण, शाहगंज में नाले का निर्माण, भूड़ का बाग में खोदाई पर ग्रीन गैस पर कार्रवाई, सीवर लाइन उफनने, भगवती बाग में पेजय सप्लाई, नजूल की जमीन पर अवैध कब्जे, प्राइमरी स्कूल का निर्माण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नाम पतों को प्रस्तुत करने, अमृत योजना में पार्को का विकास, डलावघर हटाने, नाले के निर्माण, स्ट्रीट लाइटें और पेयजल सप्लाई से जुड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हे राम ! रावण का वध करने के लिए आपको गड्ढों से गुजरना होगा, ऐसा है सड़क का हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें