फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रबड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

Sat, 28 Sep 2019 01:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रबर फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के नुनिहाई क्षेत्र स्थित एक रबर फैक्टरी में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन


नुनिहाई क्षेत्र में संतोष रबर इंडस्ट्री के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में जूते की रबर और सोल बनते है। शनिवार सुबह जब मजदूरों फैक्टरी में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। 

मजदूरों ने फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद खुद आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

 
जानकारी मिलने के बाद फैक्टरी मालिक और प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए। आग के कारणों को अभी पता नहीं चला है। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग में लाखों रुपये का माल जलने का अनुमान है। आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें