फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: अंतिम तिथि आज, आठ हजार ने नहीं किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में आवेदन की आज अंतिम तिथि है। आठ हजार छात्र-छात्राओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। पहले पांच अगस्त अंतिम तिथि थी। इसके बाद बच्चों को दोबारा दिया गया था।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में आवेदन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है। अभी तक इंटरमीडिएट के तीन हजार और हाईस्कूल के पांच हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन नहीं किए हैं। विभागीय रिकार्ड के अनुसार शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा नौ में 36 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
जिसमें से अभी तक कक्षा 10 के लिए 31 हजार परीक्षार्थियों ने ही आवेदन किए हैं। जबकि शिक्षा सत्र 2019-20 कक्षा 11 में 32 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से कक्षा 12 के लिए अभी तक 29 हजार छात्र-छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

सभी प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वे छूटे हुए छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा आवेदन हर हाल में आज शाम तक करा दें। अन्यथा की स्थिति में किसी भी कार्रवाई और विलंब से शुल्क जमा करने के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें