फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन यज्ञ के बाद गणेश भगवान की मूर्ति का किया विसर्जन

विज्ञापन
बाईपास रोड से गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने ले जाते भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जयकारों के साथ भक्तों ने रविवार को बप्पा को विदा किया।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के सातवें दिन कई घरों में स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व घरों में हवन-यज्ञ हुआ। विसर्जन यात्रा में चार से पांच भक्त ही शामिल हो सके। आगरा-बाईपास रोड पर सुधीर तिवारी के घर में स्थापित गणेश भगवान की मूर्ति को रविवार को मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के बाद सिंहपुर नहर में विसर्जन किया गया।
भक्तों ने गणपति भगवान के जयकारे लगाए। सुधीर तिवारी, अवधकिशोर द्विवेदी, देवेंद्र मिश्रा, मोहित तिवारी, गोलू यादव, ममता तिवारी, मोना तिवारी, मोहित पांडेय, शिवनंदन पाठक मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी लोग बप्पा को विदा करने सिंहपुर नहर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ गणेश विसर्जन
बेवर। कोरोना महामारी के कारण भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भी लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जा रही है। कस्बा से रविवार को गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन के लिए निकले लोगाें पर पुलिस की नजर रही। विसर्जन स्थल पर भी पुलिस की चौकसी देखी गई। कस्बा से संजय त्रिवेदी, ऋषि, पूर्व चेयरमैन अन्नू दीक्षित, सुधीर कुमार गुप्ता, आदित्य यादव, विकास सैनी, कुलदीप रावत ,राम प्रकाश गुप्ता, महेश गुप्ता, भइयन शुक्ला भक्तों ने गणेश भगवान की मूर्तियों को काली नदी में विसर्जित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें