फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में जमीन के लिए बहा खून...फायरिंग से फैली दहशत, चार लोग घायल; एक को लगी गोली

Tue, 17 Jun 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पहले लाठी-डंडे चले, इसके बाद हथियार निकल आए। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सीएचसी लाए गए घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस बवाल में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम बाहलोलपुर निवासी दफेदार पुत्र दयाराम सिंह व मुनेन्द्र पुत्र नाहर सिंह दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी हुई। दफेदार नाम के व्यक्ति को गोली लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथ ही लाठी डंडा चलने में आकाश कुमार पुत्र दफेदार व  मुनेन्द्र पुत्र नाहर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें