समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव अपने पूरे परिवार के साथ बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धा भाव से देहरी पूजन किया और मंगल कामना की।
वृंदावन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव सोमवार को अपने परिवार सहित वृंदावन आए। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विधिपूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना की। यादव परिवार ने पूरे श्रद्धा भाव से देहरी पूजन किया और मंगल कामना की।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र और बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन के बाद यादव परिवार ने कुछ समय तक धार्मिक वातावरण का आनंद लिया और भक्तों से मुलाकात भी की।
पूजा-अर्चना के दौरान समाजवादी पार्टी के मथुरा महानगर की अध्यक्ष रितू गोयल, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार, महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, अंबेडकर वाहिनी के रमेश सैनी, देवेंद्र निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दोनों ही नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास जैसे मुद्दों पर बातचीत करना अभी उचित नहीं समझा।