ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र तोमर फाइल फोटो
जगनेर। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर का बुधवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया। गांव वीरभान में बृहस्पतिवार के दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
ब्लॉक प्रमुख के परिजन के अनुसार ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर काफी दिनों से बीमार थे, जिसके चलते वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां तीन जुलाई को चिकित्सकों द्वारा उनका यकृत प्रत्यारोपण किया था। तब से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की शाम अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनका पार्थिव शरीर गांव वीरभान स्थित पैतृक आवास पर बृहस्पतिवार के दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।