फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से ब्लैकमेलिंग मामला: साइबर सेल ने शुरू की जांच, व्हाट्सएप हैक कर भेजे थे अश्लील मैसेज

Sun, 07 May 2023 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला प्रोफेसर के नाम से मैसेज भेज छात्राओं के वाट्सएप अकाउंट हैक कर लिए थे। आधा दर्जन से अधिक छात्राओं को ब्लैकमेल किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय की आधा दर्जन से अधिक छात्राओं को ब्लैकमेल करने के मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में साइबर सेल को शक है कि आरोपी परिचित हो सकता है। साइबर अपराधी व्हाट्सएप और जीमेल आईडी हैक करने के बाद सभी को मैसेज भेजते हैं। यहां सिर्फ एक ही कॉलेज की छात्राओं को मैसेज भेजे गए।

विज्ञापन


सदर थाने में कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी ने उनकी फोटो से व्हाट्सएप की डीपी बनाई। छात्राओं को मैसेज किए। छात्राओं को लगा कि शिक्षिका के मैसेज हैं। आरोपी ने उनसे ओटीपी पूछकर व्हाट्सएप हैक कर लिए। छात्राओं के निजी मैसेज देख लिए। उसके बाद उन्हें अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करने लगा। 
पुलिस मान रही है कि आरोपी को कॉलेज के बारे में जानकारी है।

साइबर अपराधी ब्लैकमेल करके रुपये मांगते हैं। इस घटना में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। छात्राओं को बदनाम करने की धमकी दी गई। आरोपी ने छात्राओं के नंबर किसी का व्हाट्सएप हैक करके नहीं निकाले थे। यह नंबर उसके पास पहले से थे। उसे यह भी पता था कि उनके कॉलेज की शिक्षिका का नाम क्या है। उसी नाम से उसने छात्राओं से चैटिंग की। जिस नंबर से छात्राओं को मैसेज किए गए वह फर्जी आईडी पर लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -एंबुलेंस में धमाका: आरटीओ ने 11 वाहनों पर की कार्रवाई, अग्निशमन सिलिंडर मिले खराब

कॉलेज में साइबर टिप्स देंगे एक्सपर्ट

साइबर सेल प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि जल्द ही कॉलेज में साइबर सेल की टीम जाएगी। छात्राओं से संवाद किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसलिए उन्हें साइबर अपराधियों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। यह भी बताया जाएगा कि किस तरह के मैसेज पर जवाब नहीं देना है। कोई परेशान करे तो किस तरह शिकायत दर्ज करानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें