फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलती भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत। संवाद
विज्ञापन
किशनी। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता राजपूत का जोरदार स्वागत हुआ। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास कर महिला सशक्तिकरण के वादे पर अमल किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सोनम वाल्मीकि और प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि ने जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया, क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुखदेव तोमर, शाश्वत चौहान ने 51 किलो की माला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर, भूपेंद्र यादव, रमाशंकर तिवारी, राजा बाबू सिसौदिया, रीता शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

कुसमरा। भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता लोधी राजपूत का चेयरमैन आवास पर स्वागत किया गया। चेयरमैन गायत्री देवी सिसौदिया ने जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, मंजूषा चौहान, शिखर मोहन राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें