फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने की फायरिंग, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शादी समारोह में बंदूक से फायर करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजयुमो के आगरा महानगर अध्यक्ष का टूंडला में एक बरात के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में भाजपा नेता नाचते और फायरिंग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के आगरा रोड स्थित एक मैरिजहोम में सात जुलाई (रविवार) को फिरोजाबाद के एक परिवार की बेटी की शादी थी। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत के परिवार से बरात आई थी। समारोह में गौरव राजावत भी शामिल हुए। 

वायरल वीडियो में बरात चढ़ने के दौरान वो सबसे पहले पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उसके बाद दो नाली बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग के दौरान कुछ बराती व बैंड वाले डरे-सहमे दूर जाते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है भाजपा नेता के नाम कोई लाइसेंसी असलहा नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक, प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है। फायरिंग करने वाला कोई भी हो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मैं फायरिंग करने वालों को रोक रहा था: गौरव रजावत
भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव रजावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह शादी में हर्ष फायरिंग नहीं कर रहे थे बल्कि उन लोगों को रोक रहे थे जो गोली चलाने जा रहे थे। 

उन्होंने एक युवक को गोली चलाने से मना किया था, उसके पास जाकर उससे बंदूक छीन ली थी। उसी समय का वीडियो है। पूरा वीडियो देखने पर स्थिति पूरी साफ हो जाती है। कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करना चाह रहे थे। उनसे कह रहे थे कि पैसा दो, वरना तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। शादी के चार दिन बाद यह उन लोगों की करतूत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें