फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर घर तिरंगा अभियान को बूथ तक पहुंचाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान को बूथ स्तर तक चलाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का जन आंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर तिरंगा पहुंचाकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाए।
मुख्य अतिथि अमित वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. मंजू भदौरिया ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन उपाध्यक्ष ठाकुर हरिओम सिंह रावत ने किया। पूर्व विधायक समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें