रुनकता। विद्युत उपकेंद्र रुनकता के अवर अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सोमवार सुबह पांच बजे से बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पनवारी फीडर से जुड़े ग्राम अटूस, खड़वाई और रुनकता में जांच की गई। जांच के दौरान सात घरों में बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। विभागीय टीम ने मौके पर बिजली चोरी की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई। छापेमारी के दौरान कई आरओ प्वाइंट संचालक भी प्रतिष्ठान बंद कर मौके से भाग निकले।
विद्युत विभाग के विजिलेंस अवर अभियंता संगम चौरसिया ने बताया कि विद्युत लाइनों में होने वाली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता कुलदीप सिंह, अवर अभियंता संगम चौरसिया, उपनिरीक्षक विजय कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी नवीन, मुख्य आरक्षी विपुल कुमार, मुख्य आरक्षी ऋतु मिश्रा, संविदाकर्मी नीरज यादव, रवींद्र एवं प्रवीण कुमार शामिल रहे।