फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की 65 विस सीटों पर भाजपा उतारेगी विस्तारक

विज्ञापन
जयपुर रोड स्थित महाजन भवन में बीजेपी पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते विजय बहादुर ? - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिए दिशा निर्देशों के बाद बृहस्पतिवार को ब्रज क्षेत्र के विस्तारकों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पार्टी ब्रज क्षेत्र की 65 विधानसभा सीटों पर विस्तारक उतारेगी। इनको 150 दिन तक अपने विधानसभा क्षेत्र में ही प्रवास करके मिशन 2022 के लिए तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित बैठक में पाठक ने कहा कि सभी विस्तारकों को अपने घर को छोड़कर आवंटित विधानसभा क्षेत्र में रहना होगा। इस दौैरान भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए जुटना होगा। विपक्ष जनता को बरगलाने का कार्य कर रहा है। ऐसे में हर विस्तारक की जिम्मेदारी बूथ और शक्ति केंद्र तक को मजबूत करने की रहेगी। प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन के बाद सभी विस्तारक अपनी विधानसभा के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ पर जाएंगे। विस्तारकों को अपने आचरण से कार्यकर्ताओं का दिल जीतना है। यदि आपने बूथ जीत लिया तो समझो चुनाव जीत लिया। ब्रज के विस्तारकों की अगली बैठक बुलंदशहर में होगी। बैठक में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, अलंकार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन मुकेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें