फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन 2027: चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति परीक्षण, कौन है सक्रिय, कौन निष्क्रिय? इस तरह होगा निर्णय

Wed, 22 Jul 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलनों में उपस्थिति के आधार पर निष्क्रिय बूथ अध्यक्षों की पहचान कर संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय से पहले चुनाव होने की सुगबुगाहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथों को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में हर बूथ अध्यक्ष के लिए स्थान निर्धारित होगा और उसके न पहुंचने पर स्थान रिक्त रखा जाएगा। इस कवायद के जरिये पार्टी निष्क्रिय अध्यक्षों को चिह्नित कर हटाने पर फैसला लेगी। इसके साथ ही पार्टी उनसे मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर कमजोर बूथों को मजबूत करने काम शुरू करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा


दरअसल, पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर ली है। इस बीच जनगणना, जिला पंचायत व प्रधान के चुनाव को लेकर सरकारी तंत्र पहले सही दबाव में है। ऐसे में सियासी हलकों में कहा जा रहा है कि भाजपा प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले करा सकती है। इसी चर्चा के बीच अब भाजपा ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की कदमताल तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा पार्षद के घर पुलिस ने दी दबिश, छत कूदकर भाग गए वो; डीसीपी सिटी ने बताई अलग ही कहानी


पार्टी ने फिलहाल बूथ सम्मेलन प्रस्तावित किए हैं। इसके बाद कमजोर बूथों को लेकर भी काम करने की तैयारी चल रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मौजूदा समय में चुनाव की बात आधिकारिक रूप से तो नहीं कही जा रही लेकिन अगर अचानक चुनाव की घोषणा होती है तो पार्टी पहले से तैयार रहे। पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बूथ सम्मेलन का कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कराया जा रहा है। आगे जो भी कार्यक्रम आएंगे, उनके अनुसार आगे के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -   UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें