समाजवादी पार्टी को अपने ही गढ़ में बड़ा झटका लगा है। फिरोजाबाद के जसराना और टूंडला में हुए ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर इन ब्लाकों में सपा का किला ढहा दिया।
नारखी ब्लाक में पहले ही भाजपा समर्थित महावीर सिंह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो चुके हैं। शनिवार को आए उपचुनाव के परिणाम में जसराना से कमलादेवी, टूंडला में भंवर सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।
जसराना के पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कोर्ट की मुहर लगने पर प्रशासन ने नए ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए तारीखों का एलान किया तो भाजपा नेता डॉ. संजीव यादव की मां कमला देवी ने नामांकन किया।