फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें कहां के किसे मिला टिकट ?

Sun, 16 Apr 2023 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

UP Nikay Chunav: भाजपा ने रविवार को आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची देखकर कई लोग तो खुश हो गए लेकिन जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिली उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। देखें कहां के किसे टिकट मिला है ?
विज्ञापन
भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश  नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने आगरा महानगर से पार्षद प्रत्याशियों के टिकट की सूची जारी कर दी गई है। इसको लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही थीं। दावेदार टिकट मिलने को लेकर अपने-अपने राजनीतिक गुरुओं के चक्कर काट रहे थे। रविवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करके अटकलों पर विराम लगा दिया।  

अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार

बताते चलें कि दावेदार शनिवार की रात तक भाजपा की सूची आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रात तक सूची जारी नहीं हुई। चूंकि पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन हो जाने हैं। इसलिए रविवार को सूची आना लगभग तय था। ताकि समय से नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा सके। रविवार को सूची आने के बाद कई लोगों में खुशी दिखी तो कई मायूस दिखे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन


नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल तक

आगरा की बात करें तो यहां 100 वार्ड हैं। इसके लिए 305 मतदान केंद्र हैं और 1259 मतदान स्थल हैं। सभी निकायों के लिए नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक है। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें