फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 तक बनेगा राम मंदिर, 2019 से पहले हटेगी धारा 370: सुब्रह्मण्यम स्वामी

Sat, 20 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सुब्रह्मण्यम स्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व संवाद केंद्र की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर पचकुइंया पर आयोजित नारद जयंती महोत्सव को संबोधित करने आए भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि हिंदू संगठित होगा तभी देश में शांति आएगी। उन्होंने कहा यह सिद्ध हो चुका है भारत में रहने वालों का डीएनए एक है। अंग्रेजों ने आर्य और द्रविण की थ्योरी बनाई और गलत इतिहास पढ़ाया। 
विज्ञापन


नेहरू की पुस्तक इतिहास नहीं, इससे आगे भी जाना होगा। नेहरू का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं था। उन्होंने शेख अब्दुल्ला को खुश करने के लिए कश्मीर में धारा 370 लागू करा दी। इसे 2019 तक समाप्त होना चाहिए। अयोध्या में 2018 तक भगवान राम का मंदिर बनेगा। कोर्ट में मुसलिमों का पक्ष कमजोर है। खोज में यह साबित हो चुका है वहां हिंदुओं का मंदिर था। 

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि देश में 40 हजार मंदिर तोड़े गए थे। अब हम तो केवल तीन मांग रहे हैं। अयोध्या में जहां राम पैदा हुए वहां उनका मंदिर बने और मुसलिम सरयू पार मसजिद बनाएं हम सहयोग करेंगे। तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि यह गलत है, भारतीय संविधान ने महिला और पुरुष सभी को बराबर अधिकार दिए हैं। 
विज्ञापन


जेएनयू प्रकरण पर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है वहां कश्मीर के आजादी के नारे लगें और संविधान विरोधी कृत्य होगा। जवाहर लाल नेहरू के नाम पर बनी यूनीवर्सिटी में यदि संविधान का पालन नहीं हो रहा है तो उसका नाम नेताजी सुभाष चंद बोस के नाम रख देना चाहिए। प्रांत प्रमुख हरीश रौतेला, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप, महानगर प्रचारक गोविंद, महानगर संघ चालक विजय गोयल, हरीशंकर, मेयर इंद्रजीत आर्य, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राना, मनमोहन निरंकारी, आदेश तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

सुबह्मण्यम स्वामी - फोटो : amar ujala
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेहरू और गांधी परिवार पर सवाल खड़े किए। कहा भारत रत्न अवार्ड को लेकर नेहरू और इंदिरा गांधी ने हमेशा पक्षपात किया। डा. भीमराव अंबेडकर और सरदार बल्लभ भाई पटेल को भारत रत्न नहीं दिया गया और जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए स्वयं को ही भारत रत्न के लिए नामीनेट कर दिया था। 

जनता पार्टी की सरकार में सरदार बल्लभ भाई पटेल और डा. अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया था। सोनिया गांधी की शैक्षिक डिग्रियों को लेकर भी उन्हें कघटरे में खड़ा किया। यही नहीं पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम और उनके पुत्र के यहां हुई आयकर छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा कि अभी दो देखते जाइए, कुछ दिनों बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक ही तिहाड़ जेल में होगी। 

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर लोग कहते हैं कि स्वामी पार्टी कैसे बन सकता है लेकिन वह यह नहीं जानते हैं कि मैं किसी प्रापर्टी के विवाद में पार्टी नहीं बन रहा हूं बल्कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 में उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। मैं अपनी पूजा पद्धति के लिए स्वतंत्र हूं, इसी अधिकार के तहत मैं रामलला जहां पैदा हुए थे उसी स्थान पर पूजा करने का अधिकार मांगूंगा। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट जाने की पूरी तैयारी कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें