फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA Protest: साक्षी महाराज बोले, दंगे कराना चाहती है कांग्रेस, बहकावे में आए तो सरकार को दोष मत देना

Tue, 17 Dec 2019 09:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता कानून को लेकर मचे बवाल पर उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सिख दंगों के वक्त कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से कत्लेआम कराया था। उसी तरह से खिसियानी हुई कांग्रेस अब देश में दंगे कराना चाहती है। 
विज्ञापन

 


भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने यह बयान रविवार को मैनपुरी में दिया। वो यहां निजी कार्यक्रम में आए थे। पत्रकार वार्ता में नागरिकता कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक का संबंध नहीं है। न हिंदू और न ही मुसलमान का। यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए लोगों के लिए है। 

साक्षी महाराज ने कहा कि मैं हिंदू मुसलमान दोनों भाइयों से आग्रह करना चाहता हूं यह देश हिंदू का भी है मुसलमान का भी है। जो सुविधाएं हिदुओं को मिल रही है, वो यहां मुसलमानों को भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम में फूट डालकर देश में सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है।  
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

'फिर सरकार को दोष मत देना'

भाजपा सांसद ने चेतावनी के लहजे में कहा कि लोग किसी भी दल के बहकावे में न आएं। न कांग्रेस के बहकावे में आएं और न किसी राजनेता के। अगर उसके बाद भी कोई हरकत करता है तो फिर कानून अपने हिसाब से काम करेगा, फिर सरकार को दोष मत देना। जैसे हमने मेरठ में किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें