फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा विधायक के जूते हो गए चोरी, नंगे पैर आए वापस, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 21 Apr 2022 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के जूते चोरी हो गए। इसके बाद विधायक नंगे पैर तपती जमीन पर चलते दिखाई दिए। विधायक से जब जूते चोरी होने के बारे में पूछा गया, तो बोले- कोई गरीब होगा, पहन गया होगा। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक के जूते हो गए चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ठीपुरी (धिमश्री) में सती मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय जूते बाहर ही उतार दिए और मंदिर के अंदर चले गए। जब विधायक वापस आए, तो मंदिर के बाहर  से उनके जूते गायब थे। ये देख सभी हैरान रह गए। जूते तलाशे गए, लेकिन नहीं मिले। इसके बाद विधायक नंगे पैर ही अपनी कार तक पहुंचे। 
विज्ञापन


वहीं जब विधायक  छोटे लाल वर्मा से इस बारे में पूछा गया तो कहते नजर आए कि किसी के पास जूते नहीं होंगे। वह ले गया होगा। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। वहीं विधायक जब बिना जूते के नंगे पैर तपती जमीन पर अपनी गाड़ी की ओर चले, तो वहां मौजूद लोगों ने  वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

बता दें विधायक छोटे लाल वर्मा के साथ सुरक्षाकर्मी और थाने का फोर्स भी मौजूद था। इसके बाद भी जूते चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न लगाता है। वहीं मेले में आए कई लोगों की जेब कटने और महिलाओं के जेवर चोरी होने की शिकायत भी मिली है। लोगों ने बताया कि मेले में ये बहुत आम बात है। कई लोगों का तो कीमती सामान तक चोरी हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें